Saturday, March 7, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसोलन से बड़ू साहिब तक आयोजित होगी चिट्टा मुक्त हिमाचल जन जागरूकता...

सोलन से बड़ू साहिब तक आयोजित होगी चिट्टा मुक्त हिमाचल जन जागरूकता दौड़

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
जिला सोलन में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चिट्टा मुक्त हिमाचल जन-जागरूकता दौड़ का आयोजन 8 से 9 मार्च तक किया जाएगा।

सिरमौर कल्याण मंच के प्रधान प्रदीप ममगाईं ने बताया कि कल्याण मंच सोलन एवं चूड़ेश्वर सेवा समिति सोलन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह दौड़ सोलन से शुरू होकर नौणी, यशवंत नगर, राजगढ़, खेरी होते हुए बड़ साहिब में संपन्न होगी। इस दौड़ को डीसी सोलन मनमोहन शर्मा 8 मार्च को प्रात: 9 बजे ठोडो ग्राउंड, सोलन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करें।

The Rose ochid world school

इस जन-जागरूकता दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इसका संदेश नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो रखा गया है, ताकि लोगों को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित किया जा सके।

इस दौड़ में अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक विरेंद्र सिंह भी विशेष रूप से शामिल होंगे, जो युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौड़ को होटल रमाडा कसौली (सोलन) द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।

आयोजकों ने आम जनता, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस जन-जागरूकता दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लेकर नशा मुक्त समाज बनाने के अभियान को सफल बनाएं।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments