Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसांस्कृतिक प्रस्तुतियों और छात्र सम्मान के बीच GMS लाणी का वार्षिकोत्सव आयोजित,...

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और छात्र सम्मान के बीच GMS लाणी का वार्षिकोत्सव आयोजित, सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी रहे मुख्य अतिथि

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के शिलाई विस क्षेत्र के शिक्षा खण्ड कफोटा के तहत आने वाले राजकीय माध्यमिक स्कूल लाणी का प्रथम सहभागिता सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित समाजसेवी, कुशल अधिवक्ता एवं रेल विकास निगम लिमिटेड में स्वतन्त्र निदेशक सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कनिष्ठ बुनियादी शिक्षक माया राम शर्मा तथा सेवानिवृत्ति हवलदार सुरेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

The Rose ochid world school

मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यकम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

The Rose ochid world school

विद्यालय के प्रभारी विजय कंवर द्वारा स्कूल प्रबंधन ओर से सभी का स्वागत एवं अभिनंदन कर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उनके साथ आए सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

उसके बाद भारत का संविधान गीत पर कक्षा छ: के विद्यार्थियों, डांडिया सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों और राम आएंगे गीत पर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के स्तरोन्नयन के उपरांत संचालन हेतु निःशुल्क दो कक्ष उपलब्ध करवाने के लिए टटियाना निवासी लायक राम रमौल एवं अमर सिंह रमौल के परिवार, विद्यालय के लिए 15 बिस्वा भूमि दान करने वाले बऊठा निवासी गुमान सिंह, आरओ फ़िल्टर दान करने वाले ऊना निवासी अजय कुमार तथा भवन निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समग्र शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियंता श्री मोहन सिंगटा सहित सभी दानदाताओं को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिह्न के अतिरिक्त एक एक होम वर्क डायरी, संजय शर्मा द्वारा नोट बुक्स व पैन भेंट किए गए।

मुख्य अतिथि सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी ने सभी विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते और जुराबें दान की गई। विशिष्ट अतिथि माया राम शर्मा व सुमन कंवर जेबीटी द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी गिद्दा, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सदन द्वारा जहांजिया लोक हारूल, वीरांगना लक्ष्मीबाई सदन द्वारा ठूंडू वीनी, स्वामी विवेकानंद सदन द्वारा महासू महाराज की हारूल,सामूहिक रूप से महासती और घुनडिया रासा प्रस्तुत कर समां बांधा गया।

जगत सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत शरली-मानपुर, संजय शर्मा व्यवसायी, तपेंदर सिंह व उनकी धर्मपत्नी, राजेन्द्र शर्मा महासचिव हाटी समिति कफोटा यूनिट, कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिटीयाना चमेल सिंह, कार्यवाहक खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कफोटा भूपेन्द्र सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत टटियाना पार्वती शर्मा, नंबरदार ग्राम टटियाना तोता राम रमौल, तुला राम शर्मा, संगम के अंतर्गत आने वाली सभी पाठशालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रभारी, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने समारोह की गरिमा की चार चांद लगाए।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments