Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaशिक्षा विभाग में 35 साल सेवा देने के बाद प्रिंसिपल पद से...

शिक्षा विभाग में 35 साल सेवा देने के बाद प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत हुए ललित शर्मा

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
सोलन के साथ लगते सीनियर सेकंडरी स्कूल भोज आंजी के प्रिंसिपल ललित शर्मा वीरवार को अपनी 35 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए है। शर्मा का वीरवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टाफ व स्कूली बच्चों ने भव्य स्वागत किया। ललित शर्मा ने अपनी सेवा के दौरान स्कूल के सर्वागींण विकास की दिशा में कार्य किया। बेहतर परीक्षा परिणाम, शैक्षिक सुधार, सांस्कृतिक व अन्य क्षेत्रों में स्कूल ने प्रगति के आयाम स्थापित किए। उन्होंने स्कूली बच्चों में नैतिक और सामाजिक मूल्यों के विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया।

The Rose ochid world school

ललित शर्मा का जन्म 2 जुलाई 1967 को सरला शर्मा और ईश्वर दत्त शर्मा के घर हुआ। प्रारंभिक शिक्षा सीसे स्कूल बरोटीवाला में हुई। इसके बाद सोलन पीजी कॉलेज से बीएससी (नॉन मेडिकल)1986 में की। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विवि से बीएड की डिग्री हासिल की। इसके बाद निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य आरंभ किया। वर्ष 1990 में शर्मा को शिक्षा में सीसे स्कूल भोजनगर में पहली पोस्टिंग मिली। इसके बाद विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दी। आपने इसी दौरान एमएससी गणित विषय में की।

The Rose ochid world school

इसके बाद 2004 में आप टीजीटी से प्रवक्ता गणित बने। वर्ष 2016 में आप भोज आंजी स्कूल में ही हैडमास्टर बने। चार वर्षों की सेवा के बाद अक्टूबर 2020 में स्कूल प्रिंसिपल के पद पर पदोन्न हुए। सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के सीसे स्कूल महदोंबाग में अपनी सेवाएं प्रिंसिपल के रूप में दी। दो साल सेवा के बाद आप पुन: अक्टूबर 2022 में भोज-आंजी स्कूल के प्रिंसिपल बने। आज इसी स्कूल से शर्मा अपनी शिक्षा विभाग की सेवाएं पूरी कर सेवानिवृत हुए।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments