Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaशिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका...

शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : अंजू अरोड़ा

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की टीजीटी सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका अंशुल शर्मा को शिक्षा गौरव सम्मान 2025-26 से सम्मानित किया गया।

The Rose ochid world school

विद्यालय के संगीत शिक्षक दलजीत ने अपने मधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया। उनके गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और समारोह में चार चाँद लगा दिए।

The Rose ochid world school

विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की।

विद्यालय की निदेशिका (एकेडमिक्स) अंजू अरोड़ा ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्या ममता सैनी ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक दिवस हमें शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर शिक्षकों ने खूब आनंद लिया और एक दूसरे के साथ खुशी के पल बिताए। समारोह का आयोजन बड़ी ही सुंदरता और उत्साह के साथ किया गया था। सभी ने शिक्षक दिवस पर एक दूसरे को बधाई दी और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। विद्यालय के निदेशक और प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षकों को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments