Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaभारत विकास परिषद की पांवटा साहिब शाखा को प्रान्तीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ...

भारत विकास परिषद की पांवटा साहिब शाखा को प्रान्तीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का खिताब

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
पांवटा साहिब के एवीएन रिसोर्ट में आयोजित भारत विकास परिषद् की प्रांतीय बैठक में भारत विकास परिषद की शाखा पांवटा साहिब द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित किया गया।

The Rose ochid world school

प्रांत स्तरीय बैठक में सर्वप्रथम मां भारती और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ शुभारंभ हुआ।

मंचासीन क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सोमनाथ शर्मा एवं क्षेत्रीय संपर्क संयोजक वीरेंद्र सहगल ने शाखा अध्यक्ष अनिल सैनी और नीरज बंसल के साथ दीप प्रज्वलित किया। प्रांत स्तरीय बैठक की मेजबानी करते हुए भारत विकास परिषद पांवटा साहिब के अध्यक्ष अनिल सैनी ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया।

The Rose ochid world school

उसके पश्चात अशोक टंडन ने प्रांतीय कार्यकारिणी के कार्य पर प्रकाश डाला और नई कार्यकारिणी के चयन हेतु क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सोमनाथ शर्मा को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सोमनाथ शर्मा ने अशोक टंडन को प्रांतीय अध्यक्ष, नरेंद्र खट्टर को प्रांतीय महासचिव, नीरज गोयल को प्रांतीय वित्त सचिव, सत्यम शर्मा और रमेश चोपड़ा को प्रांतीय उपाध्यक्ष, रामायण चौधरी को संपर्क संयोजक, दीप राम आर्य को सेवा संयोजक, दिनेश गोयल को संस्कार संयोजक, ओंकार जमवाल को संगठन संयोजक, डॉ मुकेश प्रभाकर को पर्यावरण संयोजक और

डॉ भूपेश धीमान को प्रांतीय महिला सहभागिता के लिए चयनित किया। सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को प्रांतीय स्तर पर शपथ समारोह के माध्यम से दायित्व ग्रहण कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया वहीं विभिन्न शाखों के चयनित निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी शपथ दिलवा कर दायित्व ग्रहण प्रदान किया गया।

सोमनाथ शर्मा जी ने अपने संबोधन में सेवा सहयोग के माध्यम से स्वस्थ, संस्कारित और समृद्ध भारत बनाने के लिए सभी सदस्यों को प्रेरित किया। इसी दौरान नवनियुक्त प्रांतीय वित्त सचिव नीरज गोयल, प्रांतीय महासचिव नरेंद्र खट्टर और अध्यक्ष अशोक टंडन ने चयन के लिए धन्यवाद करते हुए अपने प्राथमिक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब के महासचिव नीरज उदवानी ने क्षेत्र, प्रान्त एवं विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद् पांवटा शाखा के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं नाहन, बद्दी, नालागढ़, सोलन शाखोंओ के नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments