Thursday, March 26, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaभरली कॉलेज परिसर में बैठक आयोजित, क्षेत्र के पंचायत प्रधान व प्रबुद्ध...

भरली कॉलेज परिसर में बैठक आयोजित, क्षेत्र के पंचायत प्रधान व प्रबुद्ध लोग रहे मौजूद

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
महाविद्यालय भरली में प्राचार्या महोदय और स्टाफ ने स्थानीय लोगों के साथ एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें आंज भोज क्षेत्र के सभी पंचायत प्रधानों तथा वरिष्ठ नागरिकों को निमंत्रण दिया गया।

The Rose ochid world school

बैठक महाविद्यालय तथा स्थानीय लोगों के बीच समन्वय बिठाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विचार करने के लिए आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ रितु पंत ने सभी स्थानीय लोगों के सामने बहुत सी भविष्य योजनाएं और 9 साल के महाविद्यालय के कार्यकाल के उपलब्धियां के पर बातचीत की।

The Rose ochid world school

PTA अध्यक्ष रूप सिंह चौहान ने भी सभी लोगों का उपस्थित होने पर स्वागत किया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य और उनके विकास के अवश्यक बिंदुओं पर सभी लोगों ने और प्रधानों ने अपनी अपनी बात रखी।

बैठक में सभी ने महाविद्यालय प्रशासन को विश्वास दिलाया कि स्थानीय लोग सभी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और महाविद्यालय के विकास के लिए हमेशा प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे।

इस अवसर पर कलाथा बढाना पंचायत प्रधान देवराज नेगी, टोंरू डांडा आंज पंचायत प्रधान कमला देवी, भरली-आगरा पंचायत प्रधान रीना देवी, नघेता पंचायत उप प्रधान ओम प्रकाश शर्मा तथा शिवा पंचायत के उप प्रधान राकेश चौहान सहित आंज भोज के प्रबुद्ध लोगों में सुंदर सिंह चौहान, हिरदाराम चौहान, संत राम चौहान, रंगीलाल चौहान, जगदीश्वर सिंह तोमर, नरेंद्र तोमर, श्याम सिंह तोमर, कुंदन सिंह तोमर, गुलाब सिंह चौहान, रामलाल चौहान, जयपाल पुंडीर, नरेंद्र परमार, रणदीप पुंडीर आदि उपस्थित हुए। बैठक का संचालन डॉ सुशील तोमर ने किया।

महाविद्यालय स्टाफ के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोo टी एस चौहान, डॉo दीपाली भंडारी, प्रोo कांता चौहान, प्रोo स्वाति चौहान, लाइब्रेरियन अंजना कुमारी, सुप्रिटेंडेंट चिंता मनी और नमित कुमार सभी ने इस मौके पर मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments