Wednesday, February 11, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaनाहन से शिलाई तक भाजपा ने किया संगठन विस्तार, पंचायती राज प्रकोष्ठ...

नाहन से शिलाई तक भाजपा ने किया संगठन विस्तार, पंचायती राज प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियां सौंपीं

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व प्रदेश संयोजक सभी मोर्चे व प्रकोष्ठ पुरुषतम गुलेरिया तथा प्रदेश संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ट विनोद ठाकुर से विचार विमर्श के बाद जिला सिरमौर के भाजपा के 12 मंडलों व जिला अध्यक्ष सहित सभी पार्टी प्रत्याशियों से चर्चा के उपरांत पंचायती राज प्रकोष्ठों के मंडल स्तर के संयोजक व सह संयोजक तुरंत प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला सिरमौर के संयोजक विजेश कुमार गोयल व जिला सह-संयोजक राजेंद्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के नाहन विस क्षेत्र के माता त्रिलोकपुर मंडल, धारटीधार मंडल और माता कटासन मंडल, पांवटा साहिब विस क्षेत्र के आंज-भोज व पांवटा साहिब मंडल, पच्छाद विस क्षेत्र के सराहन व राजगढ़ मंडल, तथा शिलाई विस क्षेत्र के नेडापार मंडल व शिलाई मंडल एवं रेणुका जी विधानसभा के ददाहू, नोहराधार व संगड़ाह मंडल से पंचायती राज प्रकोष्ठों के मंडल स्तर पर संयोजक और सह-संयोजक को नियुक्त किया गया है।

नाहन विधानसभा क्षेत्र के माता त्रिलोकपुर मंडल से पहल सिंह को संयोजक, जबकि लाल सिंह, श्याम देवी, पुष्पांजलि व जगमाल राणा को सहसंयोजक, तथा धारटीधार मंडल से प्रेम ठाकुर को संयोजक, जबकि दीपचंद, नरेश कुमार, संजू सैनी व भगत राम को सहसंयोजक की जिम्मेदारी, वहीं माता कटासन मंडल से टीकाराम भारद्वाज को संयोजक, जबकि राम मूर्ति चौधरी, देवराज, रीना देवी व यशवंत कुमार को सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया।

पांवटा साहिब विस क्षेत्र के आंज-भोज मंडल से विकेश चौहान को संयोजक, हरदयाल, नेत्र सिंह तोमर, निर्मला चौहान व सुरेश तेजवान को सहसंयोजक का जिम्मा, तथा पांवटा साहिब मंडल से अनिल चौधरी को संयोजक, जबकि ऋषि राज, अनिल चौधरी, सदैव कश्यप व नरेश धवन को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

The Rose ochid world school

शिलाई विस क्षेत्र के नेडापार मंडल से दिलीप चौहान को संयोजक, जबकि सुरजन, अरविंद कुमार, मदन तोमर व मायाराम को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। जबकि शिलाई मंडल से चतर सिंह को संयोजक तथा जागर सिंह, लायक राम, हीरा सिंह व चैन सिंह को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

रेणुका जी विधानसभा के ददाहू मंडल से विजयपाल को संयोजक, एवं रविंद्र कुमार, नरेश कुमार खेमानंद शर्मा व रविंद्र कुमार को सह-संयोजक, तथा नोहराधार मंडल से धर्मपाल ठाकुर को संयोजक, जबकि विजेंद्र ठाकुर, जयपाल ठाकुर, राजेश ठाकुर व नारायण सिंह चौहान को सह-संयोजक, तथा संगड़ाह मंडल से जगत कुनियाल को संयोजक तथा धनवीर सिंह, इंदर सिंह, मेलाराम व बलबीर सिंह को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंप गई।

पच्छाद विस क्षेत्र के सराहन मंडल से जगदेव पवार को संयोजक जबकि बलवीर सिंह, सोहन सिंह, चतर सिंह, सुनील सूद को सह- संयोजक का दायित्व तथा राजगढ़ मंडल से विक्रांत को संयोजक तथा शकुंतला, चेतराम, सुखपाल व प्रेम सिंह को सह-संयोजक नियुक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments