Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaद स्कॉलर्स होम स्कूल में हुआ दूसरा जिला वुशु चैंपियनशिप का आयोजन

द स्कॉलर्स होम स्कूल में हुआ दूसरा जिला वुशु चैंपियनशिप का आयोजन

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला वुशु एसोसिएशन सिरमौर द्वारा रविवार को वुशु प्रतियोगिता आयोजित की गई। वुशु प्रतियोगिता का आयोजन द स्कॉलर्स होम स्कूल परिसर में हुआ। जिसमें डायरेक्टर ऑफ द स्कॉलर्स होम स्कूल के गुरमीत कौर नारंग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

The Rose ochid world school

मुख्यातिथि गुरमीत कौर नारंग ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बच्चों के लिए आज के दौर में यह जरूरी है कि वह किसी न किसी खेल में भाग लें और अपने आप को मोबाइल से दूर रखें। इसके पश्चात उन्होंने जीतने वाले छात्र और छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।

The Rose ochid world school

इस प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर अंडर-12 पुरुष वर्ग में अभी चौधरी जबकि महिला वर्ग में इशिका कश्यप रहे। इसके इलावा बेस्ट प्लेयर अंडर-14 पुरुष वर्ग में ध्रुव सिंह ठाकुर और महिला वर्ग में अनन्या ठाकुर रहे।

वुशु संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए वुशु संघ के महासचिव डॉ कुलदीप कुमार बतान, ट्रेजरार प्रवीण कुमार और कोच अमित कुमार को हार्दिक बधाई दी।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments