Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaद रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के अभिनव का राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप...

द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के अभिनव का राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयन

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के छात्र अभिनव धीमान राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में चयन हुआ है। हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय इंटर-स्कूल ओपन शतरंज टूर्नामेंट में अंडर-17 श्रेणी में अभिनव धीमान ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

The Rose ochid world school

अभिनव की प्रतिभा को देखते हुए उनका चयन राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अभिनव के चयन पर स्कूल के निदेशक ललित शर्मा, प्रिंसिपल ममता सैनी और निदेशक ऐकडेमिकस अंजू अरोड़ा ने बधाई दी है।

The Rose ochid world school

निदेशक ललित शर्मा ने कहा, “अभिनव की यह उपलब्धि प्रशंसनीय है और हमें उनकी मेहनत पर गर्व है।” प्रिंसिपल ममता सैनी ने कहा कि “अभिनव की सफलता स्कूल के लिए गर्व की बात है।”

आगामी स्तरों पर और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभिनव को अपनी मेहनत जारी रखने की सलाह दी गई है। निदेशक ऐकडेमिकस अंजू अरोड़ा ने कहा, “हमें उम्मीद है कि अभिनव अपनी इस सफलता को बनाए रखेंगे और शतरंज के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।”

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments