Monday, March 2, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaगुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में 342वें होला मोहल्ला पर निकला भव्य नगर...

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में 342वें होला मोहल्ला पर निकला भव्य नगर कीर्तन

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के गुरूद्वारा श्री पांवटा साहिब में 342वां होला मोहल्ला बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सिखो के 10वे गुरु श्री गुरूगोंबिद सिंह जी महाराज की ओर से शुरू की गई पांवटा में होला मोहल्ला मानने की परंपरा 342 साल बाद भी जीवंत है। इस कड़ी में सोमवार को गुरूद्वारा श्री पांवटा साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकलेगा गया। यह नगर कीर्तन गुरूद्वारा श्री पांवटा साहिब से गीता भवन और मुख्य बाजार से होते हुए बद्रीपुर से वापिस गुरूद्वारा परिसर में पंहुचा।

इस बीच मुख्य बाजार पांवटा साहिब से लेकर बद्रीपुर चौक तक सभी समुदाय के लोगों ने संगतों की सेवा के लिए जगह जगह स्टाल लगाकर संगतों की सेवा की। नगर कीर्तन में गतका प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने जोरदार गतका प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

4 मार्च को निशान साहिब की सेवा और अमृत संचार होगा। इस बार भी मेले में भारी संख्या में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर मेले का आनंद उठाएंगे।

The Rose ochid world school

इस पावन मौके पर गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में गुरु महाराज जी का अटूट लंगर निरंतर चलता रहेगा, जिसमें दूर-दराज से आने वाली संगत सेवा-भाव से प्रसाद ग्रहण करेगी।

प्रबंधक कमेटी ने संगत से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 342वें होला मोहल्ला उत्सव को सफल बनाएं।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments