Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaखुशियों का घर” बनेगा बेसहारों का सहारा

खुशियों का घर” बनेगा बेसहारों का सहारा

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के विकासखण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोटड़ी ब्यास के गांव कोटड़ी में रविवार को मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के चौथे स्थापना दिवस के आयोजन के तहत “खुशियों का घर” का भूमि पूजन किया गया।

“खुशियों का घर” आने वाले समय में अनाथ, असहाय, वृद्ध और बेसहारा लोगों के लिए एक आश्रय स्थल के रूप में कार्य करेगा। इस पुण्य कार्य का भूमि पूजन महंत बाबा स्वरूप नाथ व धर्म नाथ जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस “खुशियों का घर” का निर्माण मेरा गाँव मेरा देश – एक सहारा संस्था द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है।

The Rose ochid world school

संस्था के निदेशक डॉ. अनुराग गुप्ता व अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने बताया कि “यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए एक नई उम्मीद है जो जीवन की कठिनाइयों में अकेले पड़ गए हैं। यहां निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा दी जाएगी, साथ ही उन्हें वह सम्मान मिलेगा जिसके वे हकदार हैं।”

संस्था की अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने सामुदायिक सहभागिता की अपील कर कहा की संस्था ने स्थानीय निवासियों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन से इस कार्य में सहयोग एवं आशीर्वाद देने की अपील की है, ताकि यह केंद्र एक सफल और अनुकरणीय उदाहरण बन सके।

भूमि पूजन अवसर पर कोटड़ी ब्यास पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, संस्था के संरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, अशोकेंद्र कश्यप, नीरज बंसल, गिरिश कांत, संजीव कुमार, दुर्गेश गर्ग, हरीश कुमार, गुरिंदर चौधरी, अमित, शिवानी शर्मा सहित दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब के प्रधान मुकेश रमौल, पूर्व प्रधान श्याम लाल पुंडीर, तरुण खन्ना, नीलम तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments