Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaकाव्या ने 12वीं में प्राप्त किया 91% अंक, डेढ़ वर्ष की थी...

काव्या ने 12वीं में प्राप्त किया 91% अंक, डेढ़ वर्ष की थी काव्या जब पिता का हुआ था देहांत

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला बिरला की छात्रा काव्या शर्मा ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और समूचे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

The Rose ochid world school

कान्डो गांव निवासी काव्या शर्मा, स्वर्गीय हरीश शर्मा एवं रीना शर्मा की इकलोती सुपुत्री हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। काव्या शर्मा की इस सफलता ने न केवल उनकी माता की उम्मीदों को साकार किया है, बल्कि स्कूल में भी हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है।

The Rose ochid world school

विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने काव्या शर्मा की इस उपलब्धि को एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया है और अन्य छात्रों को भी इसी प्रकार अनुशासित और समर्पित होकर पढ़ाई करने की सलाह दी है। काव्या शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता रीना शर्मा ,प्रधानाचार्य दिनेश भारद्वाज एवं शिक्षकों और विद्यालय के अनुकूल वातावरण को दिया है। उन्होंने बिरला स्कूल के प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापकों का आभार प्रकट किया जिनके अथक प्रयास से आज स्कूल दिन दोगुनी एवं रात चोगुनी तरक्की कर रहा है।

बेटी काव्या शर्मा केवल डेढ़ वर्ष की थी जब उनके पिता का देहांत हुआ था। इसके बाद यह अपने चाचा सवर्गीय संदीप को अपना पापा मानती थी लेकिन छ: माह पूर्व सड़क दुर्घटना में उनका भी देहांत हो गया था, अब इसे सिर्फ अपनी माता का ही साथ मिल रहा है, उसके वावजूद भी इस बिटिया ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments