Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedकमरऊ में पीएचसी भवन तथा चिलोन-चौकी-मिरगवाल सड़क का किया शिलान्यास

कमरऊ में पीएचसी भवन तथा चिलोन-चौकी-मिरगवाल सड़क का किया शिलान्यास

उद्योग मंत्री ने कमरऊ में पटवार वृत भवन का किया लोकार्पण

The Rose ochid world school

कमरऊ में पीएचसी भवन तथा चिलोन-चौकी-मिरगवाल सड़क का किया शिलान्यास

The Rose ochid world school

नाहन 07 जनवरी। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ में पटवार वृत भवन का लोकार्पण किया तथा 1 करोड़ 37 लाख से निर्मित होने वाले कमरऊ पीएचसी भवन का शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने चिलोन मे चिलोन -चौकी-मिरगवाल सड़क मार्ग का शिलान्यास भी किया।
उद्योग मंत्री ने चौकी ग्राम के सामुदायिक भवन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमरऊ में पीएचसी व पटवार वृत भवन की बहुत पुरानी मांग थी। पटवार वृत भवन का लोकार्पण आज उनके द्वारा कर दिया गया है तथा पीएचसी भवन का निर्माण पूर्ण कर एक वर्ष के भीतर समर्पित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चिलोन में चिलोन -चौकी-मिरगवाल सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से टिक्कर, कुनैर, तीलचोंकी, बाग, तीलवाडी आदि गाँव के लगभग 1200 लोग लाभान्वित होंगे। इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह रोड वरदान सिद्ध होगा जिसके माध्यम से इस क्षेत्र के लोगों की बहुत सी कठिनाइयां दूर हो जाएंगी।वहीं सड़क मार्ग से जुड़ने पर इस क्षेत्र के किसानों की नक़दी फसलों को मंडी तक पहुँचाना आसान होगा साथ ही स्वास्थ्य तथा अन्य सुविधाओं से यह क्षेत्र जुड़ जाएगा।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें छ: बार विधायक बनाकर क्षेत्रवासियों ने सेवा करने का अवसर दिया है इस विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी नैतिक ज़िम्मेवारी है।
उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ के विकासात्मक कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करवाया गया है जिसके माध्यम से इस विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही उनके द्वारा 15 करोड से निर्मित होने वाली सालवाला-सतौन सडक का भूमि पूजन किया गया है। यह सड़क कच्ची ढांग पर शिलाई मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग का कार्य करगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत तथा मेटलिंग की गई है।
उद्योग मंत्री ने चौकी सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख व एनएच 707 से सामुदायिक भवन चौकी मार्ग के लिए 3 लाख तथा क्युनल मंदिर प्रांगण के लिए 3 लाख देने की घोषणा की
इस दौरान अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, निदेशक एसआईडीसी रमेश देशाई,एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग रजनीश बंसल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, कार्यकारी सीएमओ निशार अहमद, बीएमओ के. एल भगत तथा अजय देवल, प्रदेश महासचिव कंवर ठाकुर, रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थानो के चुने हुए प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments