Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaइनरव्हील क्लब सोलन ने उठाया दो बच्चों की शिक्षा का जिम्मा

इनरव्हील क्लब सोलन ने उठाया दो बच्चों की शिक्षा का जिम्मा

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
इनरव्हील क्लब सोलन सामाजिक कार्यों में हमेशा ही बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। इसी कड़ी में क्लब ने सोलन के साथ लगते सीनियर सेकंडरी स्कूल भोज-आंजी के जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले निर्धन परिवार के एक छात्र व एक छात्रा का सारा खर्च वहन करने का जिम्मा उठाया है।

The Rose ochid world school

क्लब दोनों छात्रों की पूरे वर्ष की स्कूल फीस व कंप्यूटर फीस दी। इसके अलावा दो जोड़ी वर्दी, दो- दो जोड़ी शूज व किताबें भी बच्चों को दी ताकि बच्चों की पढ़ाई में को परेशानी न हो। क्लब के इस सराहनीय कदम ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

The Rose ochid world school

स्कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल कल्पना परमार ने इस नेक कार्य के लिए क्लब का धन्यवाद किया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब सोलन की प्रधान चारू चौहान, गरिमा प्रभाकर सुमन कंवर समेत अन्य मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments