Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaTSH स्कूल में आयोजित होगी जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता

TSH स्कूल में आयोजित होगी जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के जामनीवाला रोड़ स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल में जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन 4 मई 2025 को होगा

जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बुधवार को जिला वुशु संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष Dr. N.P.S नारंग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रतियोगिता को लेकर मंथन किया गया जिसमें फैसला लिया गया कि आने वाली 4 मई को जिला सिरमौर संघ की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

वुशु जिला संघ के अध्यक्ष Dr. N.P.S नारंग ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाला खिलाड़ी 10 व 11 मई को कांगड़ा में हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगा।

The Rose ochid world school

वही राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी 26 से 31 मई तमिलनाडु में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल टीम से अपना हुनर दिखाएंगे।

जिला वुशु संघ सिरमौर के महासचिव कुलदीप कुमार बतान ने कहा कि खिलाड़ी अपने साथ अपने आधार कार्ड की कॉपी, 4 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, खेलो इंडिया किड नम्बर और आयु प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।

खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि वह दिनांक 4 मई 2025, दिन रविवार को द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में 9:30 बजे तक पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।

अधिक जानकारी के लिए आप जिला सिरमौर के कोच अमित कुमार से संपर्क कर सकते है।
संपर्क हेतु मोबाइल नंबर। (7973292757)।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments