Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaTSH स्कूल पांवटा साहिब के विद्यार्थियों ने जेईई-मेन परीक्षा में किया बेहतरीन...

TSH स्कूल पांवटा साहिब के विद्यार्थियों ने जेईई-मेन परीक्षा में किया बेहतरीन प्रदर्शन

TSH स्कूल पांवटा साहिब के विद्यार्थियों ने जेईई-मेन परीक्षा में किया बेहतरीन प्रदर्शन

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के जामनीवाला रोड़ स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के विद्यार्थियों ने जेईई -मेन 2025 परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से स्कूल में हर्ष का माहौल है।

जेईई-मेन 2025 परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन विद्यार्थियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में शौर्य राघव –98.17% , अनुभव गर्ग –97.82% , अयान चौहान –97.03% व केशव गुप्ता -92.62% प्राप्त किए।

The Rose ochid world school

इन विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के उच्च स्तरीय शिक्षण पद्धति का प्रमाण है।

विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक होगी। वहीं, स्कूल प्रबंधन निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग और निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग ने सभी छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि ये विद्यार्थी जेईई-एडवांस में भी अपनी सफलता को दोहराएंगे और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments