Thursday, March 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaJPL Defenders और JPL Legend’s करेंगी पांवटा का प्रतिनिधित्व, अरिकेश जंग ने...

JPL Defenders और JPL Legend’s करेंगी पांवटा का प्रतिनिधित्व, अरिकेश जंग ने दी शुभकामनाएं

The Rose ochid world school


आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
पांवटा साहिब में आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है।

इसी कड़ी में युवा नेता अरिकेश जंग ने JPL की दो टीमों को क्रिकेट किट वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

The Rose ochid world school

अरिकेश जंग ने बताया कि JPL के लिए पांवटा साहिब का प्रतिनिधित्व करने वाली दो टीमों की घोषणा कर दी गई है। इन टीमों के नाम JPL Defenders और JPL Legend’s रखे गए हैं।

दोनों टीमों को क्रिकेट खेल से संबंधित सभी आवश्यक सामान उपलब्ध करवा दिया गया है, ताकि खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकें।

उन्होंने कहा कि आने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में ये दोनों टीमें न केवल पांवटा साहिब का नेतृत्व करेंगी, बल्कि बेहतरीन प्रदर्शन कर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र का नाम भी रोशन करेंगी।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अच्छा प्रदर्शन करने की अपील की।

इस अवसर पर भाटावाली पंचायत के प्रधान राकेश चौधरी, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष करण चौहान, पारस शर्मा, योगेश मेहता, गोल्डी, मोहित जाट, गुरदीप सिंह, रोहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments