Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaHimachal U-19 Girls वॉलीबॉल टीम में शिमला से 9, कांगड़ा से 2...

Himachal U-19 Girls वॉलीबॉल टीम में शिमला से 9, कांगड़ा से 2 व सिरमौर से एक खिलाड़ी शामिल

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल के सीनियर सेकंडरी स्कूल सरसू की जमा दो की छात्रा अक्षिता शर्मा का चयन U-19 हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ। अक्षिता सिरमौर जिला की एकमात्र वॉलीबॉल खिलाड़ी है, जिसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे स्कूल में उत्सवी माहौल है।

The Rose ochid world school

अंडर-19 Girls वॉलीबॉल टीम में 12 खिलाडिय़ों को स्थान दिया गया है। जिसमें अक्षिता के अलावा 9 खिलाड़ी शिमला जिला से और कांगड़ा जिला से दो खिलाड़ी शामिल है। चयनित टीम नेशनल स्कूल गेम्स, जो 13 नवंबर से 17 नवंबर तक आदर्श गदरवारा नरसिंहपुर में होंगी, उसमें हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

The Rose ochid world school

स्कूल के प्रिंसिपल रणदीप चौहान ने अक्षिता को बधाई दी है। अक्षिता की सफलता में स्कूल के पीईटी चतर सिंह और स्कूल के वीरेंद्र शास्त्री का प्रमुख योगदान रहा है। वीरेंद्र शास्त्री खुद वॉलीबॉल में सीनियर स्टेट खेल चुके हैं और स्कूल में उन्हें जब भी समय मिलता था वो बच्चों को वॉलीबॉल का प्रशिक्षण देते हैं।

सरसू के साथ लगते बनाड़ गांव निवासी वेद प्रकाश शर्मा के घर जन्मी यह होनहार खिलाड़ी पहले भी स्कूल का नाम रोशन कर चुकी है। अक्षिता शर्मा अंडर-14 में दो बार स्टेट और अंडर-19 में तीन बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। इस बार उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल में वॉलीबॉल सिखाने वाले वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि अक्षिता खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छी है।

ये हैं हिमाचल टीम में ——-
हिमाचल अंडर-19 टीम में याशवी शर्मा, प्रकृति शर्मा, कृति चंदेल, अंकिता शर्मा, श्रुति,अक्षिता शर्मा स्वयं सकतान, कुदरद मस्टेटा, अर्चिता, तनिश, वंशिका ठाकुर और वानी जाकटा शामिल है। टीम के कोच जितेश्वर दत्त, सहायक कोच संजीव कुमार हैं और टीम की मैनेजर नीलम जिश्टू होंगी।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments