Sunday, April 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaGovt. स्कूल कोटड़ी ब्यास में जीवन प्रकाश जोशी ने संभाला प्रिंसिपल का...

Govt. स्कूल कोटड़ी ब्यास में जीवन प्रकाश जोशी ने संभाला प्रिंसिपल का पदभार

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब स्थित शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो साल बाद नए प्रिंसिपल ने अपना पदभार ग्रहण किया। स्कूल में नए प्रिंसिपल का पदभार संभालाने आए जीवन प्रकाश जोशी का स्कूल स्टाफ सदस्यों, एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। पूरा माहौल खुशी, सम्मान और उम्मीदों से सराबोर रहा।

The Rose ochid world school

इस अवसर पर वक्ता व स्टाफ सचिव शशि गुप्ता ने कहा कि जीवन प्रकाश जोशी का समृद्ध अनुभव और सशक्त नेतृत्व विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के साथ-साथ खेल, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी समग्र विकास होगा।

The Rose ochid world school

वही प्रिंसिपल जीवन प्रकाश जोशी ने कहा कि विद्यालय का सर्वांगीण विकास, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। हम सभी मिलकर इस संस्थान को उत्कृष्टता की नई पहचान देंगे।”

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में स्कूल शिक्षा, खेल एवं अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगा और क्षेत्र में एक आदर्श संस्थान के रूप में स्थापित होगा।

इस अवसर पर रघुवीर तोमर, शशि गुप्ता, चतर चौहान, उर्मिल शर्मा, सुष्मिता, किरण कपूर, ज्योति चौधरी, किरण चौहान, लता, सुशील कुमार, राकेश कुमार, ओम प्रकाश, एसएमसी प्रधान मान सिंह, सुमन, मुल्क राज, राजकुमार, सरबजीत, बीना कुमारी तथा बीडीसी सदस्य शशि बाला, पूर्व प्रधान सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments