Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaGovt. कॉलेज पझौता के विद्यार्थियों को दिखाई गई मुंशी प्रेमचंद के जीवन...

Govt. कॉलेज पझौता के विद्यार्थियों को दिखाई गई मुंशी प्रेमचंद के जीवन व विचारों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
मुंशी प्रेमचंद जयंती के पावन अवसर पर राजकीय महाविद्यालय पझौता में मुंशी प्रेमचंद के जीवन और विचारों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री विद्यार्थियों को दिखाई गई।

The Rose ochid world school

डॉक्यूमेंट्री के पश्चात मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी “नमक का दरोगा” की दूरदर्शन द्वारा तैयार की गई फिल्म भी विद्यार्थियों को दिखाई गई।

The Rose ochid world school

इस अवसर पर महाविद्यालय के इतिहास विषय के सहायक आचार्य डॉ प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को मुंशी प्रेमचंद के महान जीवन तथा योगदान से परिचित करवाया।

उन्होंने बताया कि मुंशी प्रेमचंद की रचनाओं में भारतीय जीवन के यथार्थ व आदर्श दोनों ही गुंथे हुए हैं तथा उनकी रचनाओं से गहन जीवन दृष्टि तथा संस्कार गढ़े जा सकते हैं।

हिंदी भाषा, साहित्य तथा व्याकरण के सामान्य ज्ञान पर आधारित एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी इस अवसर पर किया गया जिसमें मुंशी प्रेमचंद के जीवन और विचारों पर केंद्रित एक अलग राउंड भी रखा गया था।

प्रतियोगिता में अनिकेत, अश्विनी और नीरज की टीम ने प्रथम, कृष, यतिन और दिग्गज की टीम ने द्वितीय तथा कविता, ज्योति और अंजलि की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल एवं सुखद समापन हुआ।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments