Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaGovt. कालेज पांवटा साहिब में नई कार्यकारिणी का गठन, महेंदर कपूर को...

Govt. कालेज पांवटा साहिब में नई कार्यकारिणी का गठन, महेंदर कपूर को अध्यक्ष व प्रवेश शर्मा चुने गए उपाध्यक्ष

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अभिभावक -शिक्षक संघ (PTA) की कार्यकारिणी के गठन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया।

The Rose ochid world school

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए सर्वप्रथम डॉ डी एस तोमर द्वारा महाविद्यालय में संपन्न होने वाले विभिन्न कार्यों के लिए P.T.A के सहयोग की सराहना की और महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में P.T.A निधि से होने वाले खर्च के बारे में श्वेत पत्र प्रस्तुत किया। जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई।

The Rose ochid world school

प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया और पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया आरम्भ करने के निर्देश दिए व चुनाव अधिकारी नियुक्त किए।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी में महेंदर कपूर को अध्यक्ष, प्रवेश शर्मा को उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल संयुक्त सचिव तथा सुंदर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

जबकि भीम सिंह चौहान, सुनीता शर्मा, नियति ठाकुर, वंदना शर्मा, ममता देवी को सदस्य चुना गया। कार्यकारिणी में स्टाफ सदस्यों में से प्रो. विम्मी रानी प्रो. अमिता जोशी, प्रो. प्रदीप तोमर, व परमजीत कौर को सम्मिलित किया गया।

बैठक के अंत में प्राचार्य महोदय ने कार्यकारिणी के शांतिपूर्वक गठन हेतु सभी अभिभावक एवं शिक्षक वर्ग का धन्यवाद किया और भविष्य में भी आपसी तालमेल के साथ महाविद्यालय के हित में कार्य करने का आग्रह किया। जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।

बैठक के समापन के बाद प्राचार्य कक्ष में नई कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें प्राचार्य ने महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यों के बारे में कार्यकारिणी को अवगत कराया, और आगामी वर्ष में महाविद्यालय में होने वाले कार्यों के लिए कार्यकारिणी से वांछित सहयोग हेतु अपने विचार रखे। कार्यकारिणी द्वारा महाविद्यालय में संपन्न कार्यों हेतु महाविद्यालय प्रशासन की सराहना की गई और भविष्य में अपने भरपूर सहयोग की प्रतिबद्धता जताई I

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments