Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaGNMP स्कूल के खिलाड़ियों ने झटके 17 गोल्ड, 24 सिल्वर व 11...

GNMP स्कूल के खिलाड़ियों ने झटके 17 गोल्ड, 24 सिल्वर व 11 ब्रांज पदक

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित नगर पालिका मैदान में बीते 25 मई 2025 को जिला स्तरीय ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने 17 गोल्ड, 24 सिल्वर तथा 11 ब्रांज पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

जिला स्तरीय ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18 व अंडर 20 स्तर पर आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप में लड़कियों का दबदबा रहा उन्होंने 13 गोल्ड, 13 सिल्वर तथा 8 ब्रांज मेडल जीते हैं।

लड़कियों ने चैंपियनशिप में 3 किलोमीटर तथा 10 किलोमीटर लंबी रेस में भाग लेकर पदक प्राप्त किए हैं जो अपने आप में प्रशंसनीय है। विद्यालय के लड़कों ने इस प्रतियोगिता में 4 गोल्ड, 11 सिल्वर तथा 3 ब्रांज मेडल प्राप्त किए हैं।

The Rose ochid world school

विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों का होना बहुत आवश्यक है और वे ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का खुले दिल से स्वागत करते है। लड़कियों के कोच गुरनाम सिंह तथा लड़कों के कोच दीदार सिंह के प्रयासों की भी उन्होंने मुक्त कंठ से सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments