आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के बातापुल चौक के समीप स्थित Dr. A.K.Gupta मेमोरियल चैरिटेबल हेल्थकेयर सेंटर शहर में तेजी से बढ़ रही हड्डी, जोड़ और नसों से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने हेतु आम जनता के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा है। केंद्र द्वारा अत्याधुनिक मशीनों और वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से संपूर्ण शरीर की जांच और प्रभावी उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

केंद्र में अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रखर गुप्ता (बी.पी.टी., MIAP, MD) मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान कर रहे हैं। यहां कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन, जोड़ों का दर्द, नसों का खिंचाव, हाथ-पैर सुन्न होना, लकवा, थायराइड, चक्कर आना, वैरिकोज वेन, कंधे और पीठ दर्द जैसी अनेक जटिल समस्याओं का आधुनिक तकनीक के माध्यम से उपचार किया जा रहा है।
बिना दवा के राहत देने का दावा
स्वास्थ्य केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां निःशुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध है और बिना दवा के आधुनिक तकनीकों से मरीजों को राहत देने का प्रयास किया जाता है। इससे न केवल मरीजों को आर्थिक राहत मिल रही है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही दर्द संबंधी समस्याओं में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
समाज के हर वर्ग के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवा
केंद्र का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर, किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे चैरिटेबल स्वास्थ्य केंद्र आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं और शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दे रहे हैं।
अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें: 7018262773

