Friday, March 13, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaCM से मिला कंडाघाट का प्रतिनिधिमंडल नगर पंचायत को डिनोटिफाई करने की...

CM से मिला कंडाघाट का प्रतिनिधिमंडल नगर पंचायत को डिनोटिफाई करने की रखी मांग

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
सोलन जिला के कण्डाघाट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल के नेतृत्व में सूबे के मुख्या ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला।

The Rose ochid world school

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कण्डाघाट नगर पंचायत को डिनोटिफाई कर ग्राम पंचायत बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार कण्डाघाट को पुनः ग्राम पंचायत बनाने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

The Rose ochid world school

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों में आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सिरीनगर तथा भाजपा के प्रमुख नेता गुरविन्द्र सिंह लगभग 50 कार्यकर्त्ताओं सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए।

उन्होंने क्षेत्र में विकास की गति में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता कर्नल संजय शांडिल, रमेश ठाकुर, अमित ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments