Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaमहिलाएं समाज को एक बेहतर दिशा देने में निभा रही अहम भूमिका...

महिलाएं समाज को एक बेहतर दिशा देने में निभा रही अहम भूमिका : डॉक्टर अरोड़ा

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा तथा ‘अंतर्सदनीय नृत्य नाटिका’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के चारों सदनों- ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

The Rose ochid world school

प्रतियोगिता की थीम रही- ‘महिला दिवस’ ​​रूढ़िवादिता को तोड़ना। इस प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अब वह समय बीत चुका है जब महिलाओं को केवल गृहिणी तक सीमित माना जाता था। आज महिलाएँ समाज के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के समान योगदान दे रही है। हालाँकि, उन्हें अब भी कई सामाजिक बेड़ियों और असमानताओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब भी उनके आत्मसम्मान और सम्मान को ठेस पहुँचाने का प्रयास किया जाता है, तब वे शक्ति का स्वरूप धारण कर लेती हैं और समाज में अपनी जगह स्थापित करती हैं।

The Rose ochid world school

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने छात्रों की अद्भुत प्रस्तुति की सराहना करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए समाज की प्रत्येक महिला को शुभकामनाएँ दीं, जो अपने योगदान से समाज को एक बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर नारी शक्ति को नमन करते हुए महिलाओं के अधिकारों और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर अंतर्राष्ट्रीय सदनीय ‘नृत्यनाटक’ प्रतियोगिता में यजुर्वेद सदन ने पहला, ऋग्वेद सदन ने दूसरा तथा अथर्ववेद सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रबंधन समिति ने सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा सभी अध्यापकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments