Thursday, March 26, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimla8.9 ग्राम चिट्टे के साथ एक महिला गिरफ्तार

8.9 ग्राम चिट्टे के साथ एक महिला गिरफ्तार

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस थाना टीम तथा माजरा पुलिस थाना टीम ने तीन व्यक्तियों से 60 लीटर अवैध शराब व एक महिला से 8.9 ग्राम चिटा बरामद किया है। पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

The Rose ochid world school

जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस थाना टीम ने अमरकोट गांव में राहुल के करियाणा की दुकान से 13 लीटर अवैध शराब बरामद की है। जबकि पुलिस थाना माजरा टीम ने टोका गांव निवासी श्याम लाल पुत्र अमर सिंह से 22 लीटर अवैध शराब तथा खारा गांव निवासी पवन कुमार पुत्र रामपाल से 25 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने तीन मामलों में कुल 60 लीटर अवैध शराब बरामद की है। जिस पर पुलिस थाना माजरा तथा पांवटा साहिब पुलिस थाना में अलग-अलग मामले दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

The Rose ochid world school

वहीं एक अन्य मामले में जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण इकाई नाहन व पुलिस थाना माजरा की टीम ने संतोष पत्नी रघुबीर सिंह निवासी गांव खैरी डा0 धौलाकुआं के कब्जा से 8.9 ग्राम चिटा बरामद किया है। जिस पर पुलिस थाना माजरा में मामले दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments