Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimla8 ग्राम स्मैक व 63000 नकदी के साथ मां- बेटा गिरफ्तार

8 ग्राम स्मैक व 63000 नकदी के साथ मां- बेटा गिरफ्तार

8 ग्राम स्मैक व 63000 नकदी के साथ मां- बेटा गिरफ्तार

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित पुलिस थाना टीम ने निवासी वार्ड न.10 देवीनगर पांवटा साहिब में एक घर से 8 ग्राम स्मैक/चिट्ठा व 63000 रुपए नकद बरामद किए है। पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में माँ व बेटे को गिरफ्तार कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

The Rose ochid world school

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना टीम पांवटा साहिब ने विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पांवटा साहिब के वार्ड न.10, देवीनगर निवासी सुन्दरी पत्नी बादल व अक्षय पुत्र बादल के घर से 8 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक/चिट्ठा व व 63000 रुपए नकद बरामद किया है।

जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में उपरोक्त दोनो आरोपीगण के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments