Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimla480 नशीले कैप्सूल व 8 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

480 नशीले कैप्सूल व 8 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस थाना Detection cell टीम ने जिला सहारनपुर के एक व्यक्ति से 480 नशीले कैप्सूल तथा 8 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस टीम ने मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

The Rose ochid world school

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस थाना Detection cell टीम ने नशे का काम करने वालों पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। Detection cell टीम ने पांवटा साहिब के बहराल के समीप आदित्य पुत्र मदन निवासी कामों माजरा तहसील बेहट जिला सहारनपुर के कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल तथा 8 ग्राम स्मैक बरामद किया है।

The Rose ochid world school

पुलिस टीम ने उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर उक्त के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments