Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimla15 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

15 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के पुरुवाला पुलिस थाना टीम ने बांगरन जंगल के पास एक व्यक्ति से 15 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

The Rose ochid world school

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना पुरुवाला प्रभारी राजेश पाल अपनी टीम के साथ गश्त पर निकले हुए थे। गश्त के दौरान जब पुलिस टीम के बांगरन पास पहुंची तो जसपाल पुत्र चेत राम निवासी गांव टोका नगला, पांवटा साहिब जिला सिरमौर को पुलिस टीम ने जांच के लिए रोका।

The Rose ochid world school

जांच के दौरान जसपाल के पास एक पीटू बैग के अन्दर से एक प्लास्टीक टयूब मिली जिसमें 15 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुरुवाला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments