Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaस्कॉलर्स कबड्डी अकादमी की कार्यकारिणी गठित

स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी की कार्यकारिणी गठित

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी सिरमौर की कार्यकारी बैठक बुधवार को स्कॉलर्स होम स्कूल बद्रीपुर में आयोजित हुई।

The Rose ochid world school

बैठक में अकादमी के संचालन, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इसके अलावा, युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने और अकादमी के विस्तार को लेकर भी सुझाव प्रस्तुत किए गए।

The Rose ochid world school

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे तथा स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी सिरमौर की कार्यकारिणी समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

कार्यकारिणी में डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग को चेयरमैन, नारायण चौहान को अध्यक्ष, अतर सिंगटा को सचिव, दिनेश चौहान को कोषाध्यक्ष, तथा गोपाल सिंगटा, मधुकर डोगरी, अनिल खेड़ा, अमित तोमर व जसमीत सिंह को सदस्य नियुक्त किए गए।

यह समिति स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी के विकास, प्रशिक्षण और संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने अकादमी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments