Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसूरजपुर में इस दिन होगा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं विशाल भंडारे...

सूरजपुर में इस दिन होगा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा के सूरजपुर स्थित सरस्वती माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर में धूमधाम से ढोल नगाड़ो के साथ राजस्थान से मूर्तियां सूरजपुर स्थित सरस्वती माता मंदिर पहुंच गयी है।

The Rose ochid world school

माँ सरस्वती पूजा समिति मालवा कॉटन के अध्यक्ष कृष्णा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की सूरजपुर में निर्मित मंदिर जिले में प्रथम माँ सरस्वती को समर्पित मंदिर है।

The Rose ochid world school

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 30 मार्च से 6 अप्रैल तक देवी भागवत का पाठ होगा एवं 5 अप्रैल को मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया 6 अप्रैल को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने सभी नगरवासियों से निवेदन किया है की इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे एवं मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments