Saturday, March 28, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसिरमौर पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 42 चालान, मचा...

सिरमौर पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 42 चालान, मचा हड़कंप

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर पुलिस द्वारा बीते दो दिनों में जिला सिरमौर में अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 42 वाहनों के चालान किए। पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध खनन को अंजाम देने वालों में हड़कंप मच गया है।

The Rose ochid world school

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर के दिशा निर्देशानुसार सिरमौर पुलिस ने बीते 26 व 27 मार्च, 2026 को जिला में अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 42 वाहनों के चालान किए। जिनमें 39 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत और 3 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए चालान किये गये। गाडियों को जब्त किया गया है।

The Rose ochid world school

इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था। इन वाहनों के खिलाफ किये गये चालानों को आगे की कार्यवाही के लिये संबंधित अदालत में पेश किया गया है।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि“जिला सिरमौर में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। बीते दो दिनों में 42 वाहनों के चालान किए गए हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। जो भी अवैध खनन में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments