Wednesday, March 11, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसडक़ सुरक्षा फिल्म महोत्सव में टॉप-5 में सोलन कॉलेज

सडक़ सुरक्षा फिल्म महोत्सव में टॉप-5 में सोलन कॉलेज

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग के रोड सेफ्टी सेल द्वारा डॉ. मनममोहन सिंह हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिप्पा) में आयोजित सडक़ सुरक्षा फिल्म महोत्सव में सोलन कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किए हैं।

The Rose ochid world school

महाविद्यालय के छात्र अजय जायसवाल ने 18-25 आयु वर्ग में अपनी शॉर्ट फिल्म लाइफ एंड सांग के लिए पुरस्कार अर्जित किया। वहीं महाविद्यालय के पूर्व छात्र प्रज्वल ने भी इसी आयु वर्ग में अपनी शॉर्ट फिल्म “टू फेटीज” के लिए पुरस्कार प्राप्त किया।

The Rose ochid world school

इस सडक़ सुरक्षा फिल्म महोत्सव में सडक़ सुरक्षा जागरूकता से संबंधित विषयों पर देशभर के प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी शॉर्ट फिल्में प्रस्तुत कीं। इनमें राजकीय महाविद्यालय सोलन के इन दोनों छात्रों की शॉर्ट फिल्में टॉप-5 फिल्मों में चयनित हुईं।

विजेताओं को हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा पांच-पांच हज़ार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

राजकीय महाविद्यालय सोलन के रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन फिल्मों में महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब के अन्य छात्रों आयुष, आर्यन, निकिता शर्मा और साहिल ने भी अभिनय किया है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments