Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसंत शिरोमणि गुरु रविदास समानता, सामाजिक समरसता, प्रेम और मानवता के संदेशवाहक...

संत शिरोमणि गुरु रविदास समानता, सामाजिक समरसता, प्रेम और मानवता के संदेशवाहक : डा. कृष्ण गोपाल

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को डा. हेडगेवार स्मारक समिति सोलन द्वारा मुरारी मार्किट स्थित सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

The Rose ochid world school

इस अवसर पर डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि जब देश मुस्लिम आक्रमणकारियों के अत्याचारों से पीड़ित था, उस कठिन समय में भक्तिकाल के संतों ने सरल एवं सहज भक्ति पद्धति के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया।

The Rose ochid world school

उन्होंने कहा कि रामानंद के शिष्य संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने सरल, सहज और सुलभ पूजा पद्धति के माध्यम से समाज को जोड़े रखा। उन्होंने “प्रभु तुम चंदन हम पानी”, “प्रभु जी तुम दीपक हम बाती” तथा “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे पदों के माध्यम से प्रभु भक्ति, सत्य, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

डा. कृष्ण गोपाल ने सभी से संत रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति लग्न सिंह पंड्यार रहे। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका जीवन सरल, सहज और प्रभु भक्ति में लीन रहने वाला था। उन्होंने बताया कि गुरुग्रंथ साहिब की गुरुवाणी में संत रविदास जी के 41 पद संकलित हैं, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी और प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में डा. हेडगेवार स्मारक समिति सोलन के अध्यक्ष गुरदीप साहनी, प्रांत प्रचारक संजय कुमार, वरिष्ठ संघ प्रचारक श्रीनिवास मूर्ति, हरीश कुमार, प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल, कश्मीर कपिल, रविदास समाज सुधार सभा, बाल्मीकि सभा, कोहली समाज, ब्राह्मण सभा, मुस्लिम मंच सहित सोलन की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments