Sunday, March 22, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaविश्व पटल पर छाई GNMP स्कूल की छात्रा अक्षिमा क्लेयर गिल

विश्व पटल पर छाई GNMP स्कूल की छात्रा अक्षिमा क्लेयर गिल

विश्व पटल पर छाई GNMP स्कूल की छात्रा अक्षिमा क्लेयर गिल

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की पूर्व छात्रा अक्षिमा क्लेयर गिल ने प्रतिष्ठित बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड से मेरिट के साथ एमबीए किया है। अक्षिमा आरंभ से ही एक परिश्रमी और मेधावी छात्रा रही हैं।

The Rose ochid world school

विश्व भर से लगभग 6000 छात्रों ने इस विश्वविद्यालय में नामांकन भरा था। भारत से इस विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने वाली अक्षिमा एकमात्र छात्रा हैं। विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि उनकी छात्रा इस स्तर तक पहुंची हैं। समर्पण और दृढ़ता का उनका सफर सभी के लिए प्रेरणा का विषय है।

विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता डोरिस गिल, जो गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में ही लंबे समय से शिक्षिका है और अक्षय गिल, एक प्रतिष्ठित मीडिया पेशेवर को हार्दिक बधाई दी है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments