Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaराज्यस्तरीय चैंपियनशिप में 408 खिलाड़ियों ने दिखा दम

राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में 408 खिलाड़ियों ने दिखा दम

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी में आयोजित राज्यस्तरीय कुराश प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन अवसर पर समाजसेवी सेवक डॉ. कर्नल संजय शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 408 खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

The Rose ochid world school

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. शांडिल ने कहा कि हिमाचल में कुराश खेल धीरे-धीरे लोकप्रियता हासिल कर रहा है। “कजाकिस्तान से शुरू हुई इस पारंपरिक मार्शल आर्ट को अब हिमाचल के युवा भी अपनाने लगे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्यभर से कुल 408 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जो युवाओं में इस खेल की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

The Rose ochid world school

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों से अपना नाता जोड़ें। उन्होंने हिमाचल में आई आपदा को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इस दुख की घड़ी में हर परिवार के साथ खड़े रहना चाहिए और उनकी हर संभव सहायता करनी चाहिए।

इस अवसर पर नौणी मझगांव पंचायत के प्रधान मदन हिमाचली, पूर्व प्रधान बलदेव ठाकुर समेत हिमाचल कुराश एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments