Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaमुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने न्यायिक अदालत परिसर का किया...

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने न्यायिक अदालत परिसर का किया वर्चुअल शिलान्यास

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के सराहां में 10 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनने वाली न्यायिक अदालत परिसर का हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया द्वारा वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया।

The Rose ochid world school

इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन ने कहा कि इस न्यायिक अदालत परिसर के बनने से लोगों को न्याय सुविधा मिलने मे आसानी होगी तथा इस भवन में लोगों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

The Rose ochid world school

जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंस राज ने सराहां में वर्चुअल माध्यम से मुख्य अतिथि एवं माननीय मुख्य न्यायाधीश व माननीय न्यायाधीश गण हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का इस अवसर पर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रधान बार एसोसिएशन सराहां अरुण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कार्यवाहक उपायुक्त सिरमौर एल आर वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, एसडीएम पच्छाद डॉ प्रियंका चंद्रा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, प्रधान बार ऐसोसीएशन नाहन अमित अत्री, प्रधान बार एसोसिएशन राजगढ आरएस ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत सराहां सुरती चौहान, अधिवक्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments