Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaभोज आंजी स्कूल ने मनाया योग दिवस, स्कूली बच्चों व आशा वर्करों...

भोज आंजी स्कूल ने मनाया योग दिवस, स्कूली बच्चों व आशा वर्करों ने एक साथ किया योग अभ्यास

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
सोलन के साथ लगते सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोज-आंजी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में हैल्थ वैलनेस सेंटर शमलेच के सदस्यों के अलावा छात्रों व स्कूल स्टाफ ने योग प्रशिक्षक शिवानी के नेतृत्व में योग अभ्यास किया गया। इसमें आशा वर्करों ने भी हिस्सा लिया।

स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य कल्पना परमार ने कहा कि योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं बल्कि यह एक जीवनशैली है, जो अनुशासन, एकाग्रता और आत्मचिंतन सिखाती है। योग आपके तन को नहीं बल्कि आपके स्वस्थ दिमाग और शांत मन को भी दिशा देता है।

इस अवसर पर जोनल अस्पताल सोलन की डॉ. शिवानी ने कहा कि योग, प्राणायाम और ध्यान से स्वस्थ तन, मन ऊर्जावान रहता है। योग से तन, मन और आत्मा संतुलित रहते हैं। हैल्थ वैलनेस सेंटर शमलेच की कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर रूचिका ने भी अपने विचार रखे।

The Rose ochid world school

इस मौके पर स्कूल स्टाफ से योगेंद्र गुप्ता, सुदर्शना, शैलेंद्र चौहान, रेखा मेहरा, मोनिका आहूजा, कविता गुप्ता, विजय कुमार, राधा सूद, मीना, पल्लवी और चंद्रकला समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments