Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaभूपपुर स्कूल में हैल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय हैप्पी दिवस...

भूपपुर स्कूल में हैल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय हैप्पी दिवस आयोजित

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
राजकीय माध्यमिक विद्यालय भूपपूर में हैल्थ एवं वैललेंस कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय हैप्पी दिवस का आयोजन हुआ।

The Rose ochid world school

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय भूपपूर से सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक सविता शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि भागीदारी सुनिश्चित की, जबकि पतन्जली योगपीठ पांवटा साहिब के मुख्य शिक्षक मदन शर्मा व शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।

The Rose ochid world school

हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय हैप्पी दिवस के आयोजन में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य विशेष अतिथि गणों का विद्यालय की इंचार्ज शिवानी शर्मा द्वारा स्वागत तथा अभिनंदन किया गया।

मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बच्चों को संतुलित आहार, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से परिपूर्ण रहने के लिए बहुमूल्य जानकारियां साझा की, वहीं विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ने के लिए करियर काउंसलिंग के माध्यम से प्रेरित किया!

इसी सुअवसर पर मुख्य शिक्षक पतंजलि योगपीठ पांवटा साहिब के मदन शर्मा द्वारा शरीर को निरोगी रखने के लिए हमारे जीवन में योग एवं आध्यात्म का क्या महत्व है,‌ इसके बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सविता शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों, अभिभावको एवं बुजुर्गों के प्रति आदर भाव रखते हुए अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया, साथ ही साथ कड़ी मेहनत और परिश्रम के द्वारा निरंतरता बनाए रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय भूपपूर के कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थी आज के कार्यशाला में उपस्थित रहे एवं बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। एसएमसी के आह्वान पर मदन शर्मा मुख्य शिक्षक पतंजलि योगपीठ पांवटा साहिब ने विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की तथा अगले सत्र से हर माह कम से कम दो दिन विद्यालय में आकर बच्चों को योग क्रियाएं, अध्यात्म एवं नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ने का आश्वासन प्रदान किया।

हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय हैप्पी दिवस के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय भूपपूर, पांवटा साहिब की इंचार्ज शिवानी शर्मा, भावना, प्रियंका, गुरमीत सिंह,‌ सुमित्रा, खिलेश्वरी आदि विद्यालय के सहयोगियों के साथ-साथ प्राइमरी विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष साजिद अली एवं माध्यमिक विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय के शिक्षक गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, एसएमसी अध्यक्ष एवं अन्य गण-मानयो का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी तरह का योगदान समाहित करने के लिए अपेक्षा की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments