आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र वर्षों से सैनिकों, सैन्य आश्रितों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। संगठन विशेष रूप से वीरनारियों और सैनिक कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देता है तथा समाज हित के प्रत्येक अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करता है।

इसी सामाजिक प्रतिबद्धता की निरंतरता में संगठन द्वारा 22 फरवरी 2026, प्रातः 10 बजे श्री ज्ञान चन्द गोयल धर्मार्थ तारुवाला, पांवटा साहिब में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इस शिविर में देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों पारस हॉस्पिटल तथा अल्केमिस्ट हॉस्पिटल से विशेषज्ञ डॉक्टरों की उच्चस्तरीय टीम सेवाएं प्रदान करेगी।
संगठन के संरक्षक डॉ. एस.पी. खेड़ा, अध्यक्ष करनैल सिंह एवं समस्त पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाने की अपील की है। विशेष रूप से वीरनारियों, भूतपूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों से आग्रह किया गया है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।
शिविर में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी) एवं हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। आवश्यक जांचें भी निःशुल्क की जाएंगी।
