Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaभारतीय सेना में अग्निवीर के लिए इस तारीख से करें पंजीकरण

भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए इस तारीख से करें पंजीकरण

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है, यह प्रक्रिया 12 मार्च, से 10 अप्रैल, 2025 तक जारी रहेगी।

The Rose ochid world school

यह जानकारी देते हुए भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।

The Rose ochid world school

उम्मीदवार की पात्रता तथा शर्तें भी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार दो ट्रेड्स के लिये पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक उपलब्ध हैं।

उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया पंजीकरण कैसे करे और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों समझने के लिए सहायता ले सकते है।

उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया की वे अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य करें।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments