Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaबीएम नांटा को तीसरी सौंपी चूड़ेश्वर सेवा समिति की कमान

बीएम नांटा को तीसरी सौंपी चूड़ेश्वर सेवा समिति की कमान

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार की केंद्रीय सलाहकार परिषद की बैठक सोलन में समिति के मुख्य संरक्षक प्रो.अमर सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इसमें आम राय से बीएम नांटा को लगातार तीसरी बार चूड़ेश्वर सेवा समिति केंद्रीय कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया। प्रदीप मंमगाई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कमल को महासचिव बनाया गया।

इसके अलावा जातीराम चौहान, प्रताप नेगी, भानू चौहान, सुनील शर्मा व संतराम चौहान को उपाध्यक्ष, सुरेश चौहान, बलवीर शर्मा, प्रेरणा भारद्वाज, जोगिंद्र पुंडीर व प्रेम दीवान को संयुक्त सचिव, चेतराम शर्मा को कोषाध्यक्ष, रमेश चौहान को संगठन सचिव, शिवेंद्र चंदेल को मुख्य संयोजक, रतिराम शर्मा, राजेंद्र त्यागी, भीम सिंह ठाकुर व यशपाल कपूर को प्रेस सचिव, महेंद्र शर्मा को स्थायी लेखा सचिव, जोगिंद्र सिंह चौहान को तकनीकी सलाहकार का दायित्व सौंपा।

The Rose ochid world school

21 सदस्यीय कार्यकारिणी के अलावा 23 अन्य को कार्यकारिणी स्थान दिया गया। इनमें सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, अनिल रणायक, रामदयाल चौहान, हेमचंद चंदेल, राजेश, लच्छी राम शर्मा, राम लाल शर्मा, संदीप शर्मा, काकू राम, सुनील शर्मा, पपेंद्र ठाकुर, खतर सिंह हिवाडी, पपेंद्र सिंह, जीवन सिंह शर्मा, रजनी बाला, सत्या चौहान, सुरजन ठाकुर, डॉ. मोही राम, सुमन सागर, कुलदीप झगटा, संतोष शर्मा व भीम सिंह सामटा को कार्यकारिणी सदस्य बनाय गया।

इस मौके पर केंद्रीय कार्यकारिणी के पूर्व अध्यक्ष बलदेव सिंह चौहान, हरिनंद मेहता के अलावा नारायण सिंह चौहान, रमेश शर्मा, सतीश ठाकुर, रामभज चौहान, बृजमोहन चौहान, सूरत चौहान, अमर सिंह दीवान, कृष्ण शर्मा, बस्तीराम शास्त्री, बाबू राम शास्त्री, संदीप शर्मा, महेंद्र शर्मा, लोकेंद्र सिंह नेगी, बाबूराम शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments