Tuesday, April 7, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaप्राकृतिक चिकित्सा एवं योग परीक्षाओं का परिणाम घोषित

प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग परीक्षाओं का परिणाम घोषित

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
गांधी नेशनल अकादमी ऑफ नेचरोपैथी, गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति, नई दिल्ली की ओर से आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग (NDDY) की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी यशपाल कपूर ने एनडीडीवाई प्रथम वर्ष में पहला स्थान हासिल कर अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

The Rose ochid world school

चंडीगढ़ स्थित वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र पर हुई दिसंबर-2025 में आयोजित इन परीक्षाओं में देशभर के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया था। इसमें चंडीगढ़ स्थित वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।

The Rose ochid world school

ये रहे पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर
प्रथम वर्ष के परिणाम में सोलन, हिमाचल प्रदेश के यशपाल कपूर ने 300 में से 234 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवांशी बंसल, जींद हरियाणा ने 225 अंक के साथ द्वितीय स्थान जबकि चंडीगढ़ की आर्यन भावरी 224 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सेकंड ईयर में चंडीगढ़ की डॉ. शीनू अग्रवाल रही अव्वल

NDDY सेकंड ईयर परीक्षा में चंडीगढ़ की डॉ. शीनू अग्रवाल, चंडीगढ़ ने 300 में से 239 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर, स्वीटी कुमारी, पंचकूला हरियाणा ने 226 अंक लेकर दूसरा स्थान, जबकि पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ की आशा बस्सी ने 224 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार NDDY तृतीय वर्ष में नवदीप बंसल, पंचकूला हरियाणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र चंडीगढ़ एमडी सुभाष गोयल ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पद्धति से लाभान्वित हो सकें।

वरदान नेचरोपैथी एंड योग केंद्र चंडीगढ़ के संयोजक देवराज त्यागी ने संस्थान के अन्य पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments