Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaपूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया देश की आवाज पुस्तक के...

पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया देश की आवाज पुस्तक के 5वें संस्करण का विमोचन

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
पांवटा साहिब: देश की आवाज न्यूज पोर्टल के संपादक श्यामलाल पुंडीर ने इस बार देवभूमि हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के इतिहास का पांचवा संस्करण प्रकाशित किया।

शनिवार को नगर परिषद ऑफिस में इस धार्मिक पुस्तक का विमोचन पांवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने श्याम लाल पुंडीर द्वारा संपादित ‘‘देश की आवाज’’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक के पांचवे संस्करण का विमोचन किया।

इस मौके पर पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को हिमाचल के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की अच्छी और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। जिसमें गुरुद्वारों और मंदिरों के लेख बहुत ही बेहतरीन तरीके से लिखे गए है।

इस पुस्तक के संपादक श्याम लाल पुंडीर सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के आंज भोज के गांव आगरो से हैं। इससे पहले इन्होंने पिछले मार्च 2023 में पहला संस्करण निकाला था। इस पहले संस्करण का विमोचन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और पूर्व विधायक किरणेश जंग ने भरली कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया था।

दूसरे संस्करण का विमोचन संपादक के पिता पतिराम पुंडीर ने किया था। तीसरे संस्करण का विमोचन कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरदार अवनीत सिंह लांबा ने श्री गुरुद्वारा साहिब में किया। चौथे संस्करण का विमोचन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यमुना शरद महोत्सव के मंच पर किया।

The Rose ochid world school

इस पुस्तक में उन्होंने देव भूमि हिमाचल के हर जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के इतिहास का जिक्र किया है। विमोचन के उपरांत पुस्तक भी वितरित की गई। इस मौके पर संपादक श्यामलाल पुंडीर ने कहा कि इस तरह के संस्करण आगे भी जारी रहेगें। हिमाचल में सैंकड़ों धार्मिक स्थल है। और अलग अलग संस्करण में नए नए धार्मिक स्थानों की जानकारी दी जाएगी।

The Rose ochid world school

इस मौके पर पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पांवटा साहिब नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, पूर्व पार्षद धनवीर कपूर, गिरिपार (आंज–भोज) भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, नेतर चौहान, पांवटा साहिब कांग्रेस नेता असगर अली आदि मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments