Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaपांवटा साहिब में 29 किसानों से खरीदी 119.34 क्विंटल गेहूं

पांवटा साहिब में 29 किसानों से खरीदी 119.34 क्विंटल गेहूं

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
प्रदेश की अधिकांश जनसंख्या खेती बाड़ी पर निर्भर करती है जिसके मद्देनज़र प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को लाभान्वित करने के उददेश्य से बहुत सी जन-हितैषी तथा कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही है ताकि किसानों की आर्थिकी को सशक्त बनाया जा सके। इन योजनाओं का लाभ उठाकर प्रदेश के किसान भी अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे हैं।

The Rose ochid world school

इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य किसानों को रासायनिक मुक्त, कम लागत वाली और पर्यावरण-संवेदनशील खेती की ओर प्रोत्साहित करना है। प्राकृतिक खेती में देसी गाय के गोबर, गोमूत्र और स्थानीय वनस्पतियों का उपयोग कर खेती की जाती है। इसके अतिरिक्त कृषि में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग बिलकुल नहीं किया जाता।

The Rose ochid world school

इसी योजना से लाभान्वित पांवटा साहिब के मुगलावाला करतारपुर के किसान साधुराम, गांव कांशीपुर पंचायत निहालगढ़ की जसविंदर कौर तथा शिवपुर पंचायत के जसप्रीत सहित सालवाला के अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से खेती कर रहे थे, लेकिन रासायनिक खाद और कीटनाशकों के उपयोग से उनकी भूमि की उर्वरता में कमी आ रही थी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही थीं। उन्होंने महसूस किया कि रासायनिक खेती से न केवल मिट्टी की गुणवत्ता खराब हो रही है, बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

जब प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना शुरू की तो शुरुआत में उन्होंने थोड़ी सी भूमि पर प्राकृतिक खेती का प्रयोग किया। उन्होंने देसी गाय के गोबर और गोमूत्र का उपयोग करके जैविक खाद तैयार की और स्थानीय वनस्पतियों से कीटनाशक बनाना सीखा।

उन्होंने कहा कि पहले रासायनिक खाद से तैयार गेहूं लगभग 25 रुपये प्रति किलोग्राम बिकती थी, जबकि अब प्राकृतिक गेहूं 60 रुपये तथा दो रुपए खरीद केन्द्र तक पहुँचाने के कुल 62 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है। प्राकृतिक खेती अपनाने के बाद उनकी आय में भी वृद्धि हुई। किसानों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से उनकी आय तो बढ़ी साथ ही खर्च घटा है। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि गांव के अन्य लोगों को भी प्रेरित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए बहुत ही संवेदनशील है जो ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में किसानों के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं बना रही है जिसके लिए उन्होंने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का तहे दिल से धन्यवाद किया।

ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत नागरिक आपूर्ति निगम पांवटा साहिब में गेहूं की खरीद 15 मई से आरंभ हुई तथा अभी तक 29 किसानों से 119.34 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।

इसके अतिरिक्त कुछ किसानों की गेहूं को जाँच के लिए भेजा गया है सैंपलिंग के उपरांत उसे भी ख़रीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी फसल की रसीदें दी गईं और भुगतान राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments