Saturday, February 28, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaपांवटा साहिब महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

पांवटा साहिब महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “सड़क सुरक्षा: आपकी सुरक्षा, आपकी ज़िम्मेदारी” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रसार करना था। कार्यक्रम की महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने की।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में B.A. 3rd year की संजीवनी चौहान ने प्रथम, B.A. 2nd year की रितु ने दूसरा जबकि बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया।

The Rose ochid world school

कार्यक्रम के दौरान रोड सेफ्टी क्लब द्वारा पूर्व में आयोजित गतिविधियों के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम: ऋतु ने प्रथम, द्वितीय: रेवता ने दूसरा तथा रीमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज़ प्रतियोगिता में प्रीति ने प्रथम, गायत्री दूसरा व अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पुरस्कार वितरण के अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है और युवाओं को जागरूक बनाना समाज के लिए अनिवार्य है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए आयोजन टीम के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रस्तुत पोस्टरों का मूल्यांकन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल– डॉ. के. आर. तोमर, प्रो. आशा रानी और मनमीत कौर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में क्लब के सदस्य डॉ. दीपक, डॉ. सुशील तोमर और प्रो. दिनेश कुमार शामिल रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments