Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaपांवटा साहिब की यह संस्था करेंगे आपदा पीड़ितों की मदद

पांवटा साहिब की यह संस्था करेंगे आपदा पीड़ितों की मदद

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित
गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में मंगलवार को सर्वधर्म सर्व समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के अध्यक्ष जत्थेदार सरदार हरभजन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

The Rose ochid world school

बैठक में सर्वसम्मति से एक संस्था का गठन किया गया जोकि आपदा में पीड़ितों की मदद किया करेगी। संस्था खुद जाकर आपदा पीड़ितों को उनकी जरूरतों के अनुसार सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी जब तक पीड़ित पूरी तरह से अपने सहारे खड़े नहीं हो जाते तब तक पूरे समय उनको पूर्ण तौर प्रसाद जारी रखने का निर्णय लिया गया।

The Rose ochid world school

बैठक में निर्णय लिया गया कि आपदा पीड़ित हिमाचल व पंजाब दोनों जगह एक एक गांव को गोद लेकर उसकी जरूरतों को पूरा किया जाएगा जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया। कमेटी में नुसरत अली, हरजीत सिंह फौजी, जीवन सिंह फौजी और गुरविंदर सिंह गोपी को चुना गया। यह कमेटी आपदा प्रभावित क्षेत्र में जाकर किस गांव को गोद लेना है बारे में विवरण एकत्र करेगी।

उसके बाद अगली बैठक जोकि 21 सितंबर 2025 को पुन: गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के कैंटीन हाल में रखी गई है वहां पर फाइनल निर्णय लिया जाएगा।

संगठन का नाम सर्वसम्मति से “पांवटा साहिब साध संगत सेवा समिति” रखने का निर्णय लिया गया। कमेटी में 15 सदस्य चुने गए जिनकी देख रेख में 51 सदस्यीय कमेटी कार्य करेगी इस कमेटी में बाकी नाम बाद में जारी होंगे।

सर्वसम्मति से सरदार हरभजन सिंह को अध्यक्ष चुना गया। सरदार तरसेम सिंह सगी, गुलजार सिंह निहालगढ़, नरेंद्रपाल सिंह सहोता, हरप्रीत सिंह खालसा, डॉ रोहताश नागिया, इंदरजीत सिंह मीका, मनीष तोमर, मौलाना कबीरूदीन फरहान, परविंदर बिट्टू, कमलजीत, वरिंदर सिंह खालसा,भूपिंदर सिंह, जीवन सिंह फौजी व हरजीत सिंह आदि को सदस्य चुना गया।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments