Monday, February 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaनाहन में राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन में बिखरे भावनाओं के रंग

नाहन में राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन में बिखरे भावनाओं के रंग

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/नाहन
साहित्यिक, सांस्कृतिक व रंगमंच और समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले 11 वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्था शंखनाद सामाजिक संगठन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नाहन में एक राज्यस्तरीय साहित्यिक सांस्कृतिक और सम्मान समारोह ” विरासत -2026 का आयोजन किया। जिसमें समाज में अलग अलग क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करने वालों को सिरमौर गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया।

संस्था के निदेशक डॉ .श्रीकांत अकेला ने बताया कि उनका संगठन शंखनाद सामाजिक संगठन हिमाचल प्रदेश कला साहित्य भाषा अकादमी के सहयोग से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक साहित्यिक सांस्कृतिक और अलंकरण समारोह में समाज सेवा, रंगमंच, लोक संगीत, सुगम संगीत, लोक संस्कृति साहित्य, लेखन, पर्यावरण संरक्षण, पत्रकारिता, कर्म दक्षता, शिक्षा, कला आदि क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य करने वाले विशिष्ट जनों को सम्मान प्रदान किया।

The Rose ochid world school

इस अवसर फर एक राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया । जिसमें मानें जाने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समारोह में चार चांद लगाये।

संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार शंखनाद सामाजिक संगठन के इस विशिष्ट सम्मान समारोह विरासत -2026 के मुख्य अतिथि जिला सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रसिद्ध लेखक एवं साहित्यकार डॉ .अजय पाठक थे। जबकि समारोह की अध्यक्षता सहायक आयुक्त, राज्य कर और उत्पाद शुल्क हि. प्र . एवं प्रसिद्ध गीतकार एवं साहित्यकार हिमाचल प्रदेश डी.आर .भारद्वाज ने की।

राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन में अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध पहाड़ी कवि और साहित्यकार, सहायक नियंत्रक वित्त, वित्त विभाग, हिमाचल प्रदेश प्रताप पराशर शामिल हुए।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी कैप्टन रमेश चन्द चौहान, एडवोकेट एवं समाजसेवी जीनत खान, रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी मनीष जैन, जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, साहित्यकार समाजसेवी अनुदीप भारद्वाज, और पार्षद नगर परिषद नाहन एवं प्रसिद्ध समाजसेवी विक्रम वर्मा शामिल थे।

इस राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह में जिन विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया उनमें निरूपमा जोशी को शिक्षा संस्कृति संस्कार सेवा के लिए, जया चौहान को समाजसेवा एवं धर्म संस्कृति के संरक्षण के लिए, बलबीर ठाकुर को समाजसेवा एवं संस्कृति संरक्षण में, डॉ. नवीन गुप्ता को चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए, अजय कांत अग्रवाल को व्यवसायिक कार्य दक्षता में, डॉ. विनीता पाल शिक्षाण एवं लेखन में, सोना चौहान कार्य दक्षता और उत्कृष्ट सेवा के लिए, नरेन्द्र नेगी को शिक्षा सेवा में, सुदेश सिंगला को धर्म एवं संस्कृति संरक्षण में, डॉ. यशपाल शर्मा को उनके अरावली संगठन के कुशल संचालन और दूर दराज के क्षेत्रों में प्रशंसनीय सेवा के लिए, शुन्य विनोद को साहित्य सेवा में, सतनाम सिंह जी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, रीता ठाकुर धर्म संस्कृति संरक्षण के लिए, सुभाष शर्मा को कुशल पत्रकारिता के क्षेत्र में, वसीम खान को रंगमंच के लिए, विजय कुमार आजाद को पर्यावरण संरक्षण के लिए, भेखानन्द वर्धन को ग्रामीण पत्रकारिता में, डॉ.शबाना सैय्यद साहित्य लेखन एवं कला के लिए, अनुराधा राही को गीत संगीत के लिए, जगदीश शर्मा को लोक संस्कृति संरक्षण के लिए, पंकज सिंगटा की पत्रकारिता एवं जनसंपर्क के लिए, मोक्ष शर्मा लेखक एवं पत्रकारिता के लिए, आयुष कंवर समाजसेवा के लिए विशिष्ट सम्मान से विभूषित किया जायेगा।

इस अवसर पर एक राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया ज़िसमें रेनु गोस्वामी, जीवन जोशी, दीपचन्द कौशल, पंकज तंहा, दीपराज विश्वास, निशिकांत शर्मा, सरला गौतम, लायक राम भारद्वाज, अनुराधा राही, मीनाक्षी वर्मा, चिरआनन्द, रामकुमार सैनी, नीरपवन अग्रवाल, मो क्युम सैय्यद, गोविन्द गौरव, शबनम शर्मा, सुनिता भारद्वाज, अनिल शर्मा, दया भारद्वाज, डॉ अजय पाठक, प्रताप पराशर, श्रीकांत अकेला, उषा सूर्यवंशी आदि ने अपनी अपनी कविताओं से उपस्थित श्रोताओं की वाह वाही लूटी।

समारोह में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें संतोष ठाकुर, जगदीश शर्मा, संचित चौहान, कार्तिक ठाकुर, अक्षरा चौहान, परिधि, अनुराधा राही आदि प्रसिद्ध गायकों एवं कलाकारों ने हिमाचली नाटी एकल नृत्य, सुगम संगीत और लोक संगीत की भावभीनी प्रस्तुतियां दी।

समारोह का संचालन प्रसिद्ध साहित्यकार कवि और लेखक दिलीप वशिष्ठ और साहित्यकार शिक्षाविद रेनु गोस्वामी ने किया।

इस समारोह में डॉ. सुरेश जोशी, उषा शर्मा, प्रो अमर सिंह, जया चौहान, ओंकार ज़मवाल, निशा अग्रवाल, ज़ितेन्द्र थापा, राकेश थापा, राकेश भारद्वाज सहित अनेक समाजसेवियों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments