आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सोलन स्थित राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में 7 दिवसीय NSS राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष वार्षिक शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में कॉलेज के 44 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास किया जा रहा है, साथ ही आंतरिक गुणवत्ता, नशामुक्त भारत, अनुशासन, जिम्मेदार नागरिक बनना, सहनशीलता, स्वच्छता, साक्षरता व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना आदि विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
एनएसएस के सात दिवसीय विशेष वार्षिक शिविर का उद्घाटन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुनीता गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा अन्य स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे।
सरस्वती वंदना वनिता द्वारा तथा NSS गीत महक, आरूषि, सानिया, रीता, हिमानी, हिमानी, निहारिका, गरिमा एवं अरुणा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
डॉ. सुनीता गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि NSS अनुशासन के साथ-साथ मिलकर काम करने की प्रेरणा भी देता है, जो एक उपयोगी नागरिक बनने में सहायक सिद्ध होता है।

कॉलेज के NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदेव चंद शर्मा और प्रोफेसर पल्लवी चौहान ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रथम दिवस के इस शुभ अवसर पर, पंजाब नेशनल बैंक की ओर से परीक्षित (शाखा प्रबंधक) और गौरव ने मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से बताया।
यह NSS शिविर निश्चित रूप से छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद अनुभव होगा, जो उन्हें सामाजिक सेवा के महत्व को समझने और इसे अपने जीवन में अपनाने का अवसर प्रदान करेगा।
