Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaदून प्रेस क्लब ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर किया 19 विभूतियों...

दून प्रेस क्लब ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर किया 19 विभूतियों को सम्मानित

सिरमौर/दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब
दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में शहर के जाने-माने समाजसेवी व पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार अवनीत सिंह लांबा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

The Rose ochid world school

यह कार्यक्रम पांवटा साहिब के Y-Point स्थित VIP रिजॉर्ट में आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा सम्मानित किया गया।मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

The Rose ochid world school

बतौर मुख्यातिथि पहुंचे समाजसेवी व पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार अवनीत सिंह लांबा ने सभी को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। पत्रकार कई तरह की कठिनाइयों का सामना करते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करता है। साथ ही शासन व प्रशासन के बीच अहम भूमिका निभाने में कड़ी का काम करता है। वही उन्होंने आज के युवाओं से आह्वान किया कि युवा सभी प्रकार के नशों से दूर रहें।

जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, समाजसेवी व युवा उद्योगपति जगदीश तोमर, सरदार कर्मवीर सिंह, दिनेश शर्मा, नप सदस्य मधुकर डोगरी आदि मौजूद रहे।

ये हुए सम्मानित————
माता राम फौजी, मैडम नंदा, रेनू चौहान
पांवटा साहिब पुलिस थाना प्रभारी देवी सिंह,
उत्तराखंड के विकासनगर पुलिस थाना प्रभारी सनोज सिंह, नरेंद्र चौहान ठुंडू, सिरमौर के प्रसिद्ध पहाड़ी सिंगर अजय चौहान, अनिल शर्मा, डॉ हरलीन कौर, बीकेडी कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन पांवटा साहिब की प्राचार्या डॉ हरपूनित कौर, भूपेंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह कामा, RR sport’s से राहुल रमौल, DSR समुह की संचालिका रीता रमौल, सुभाष चंद्र, अखिल शर्मा, अलका जी, मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था को क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमौल तथा पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल पुंडीर व डॉ अनुराग गुप्ता ने दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। क्लब के उपाध्यक्ष भीम सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। जबकि मंच का संचालन प्रीति चौहान ने किया।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमौल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, श्यामलाल पुंडीर, डॉ अनुराग गुप्ता, कुलदीप गतवाल, संजीव शर्मा, क्लब के उपाध्यक्ष भीम सिंह, महासचिव तरुण खन्ना, कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सहित क्लब के सदस्यों में प्रखर गुप्ता, राजेश कुमार, नरेंद्र सैनी, प्रीति चौहान, मंजीत सिंह, डॉ सुनील तोमर, राजेन्द्र शर्मा, मुकेश कुमार, शीश पाल सैनी, अच्छर तेजवान, आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments